Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : कोयला प्रेषण की पहली तिमाही रिपोर्ट जारी, SECL और...

कोल इंडिया : कोयला प्रेषण की पहली तिमाही रिपोर्ट जारी, SECL और WCL का शानदार प्रदर्शन

पहली तिमाही में कंपनी ने 196.32 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया, जबकि इस अवधि का लक्ष्य 221.02 मिलियन टन निर्धारित था।

Advertisement

कोरबा, 1 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (1 अप्रैल से 30 जून 2026) के कोयला प्रेषण (Coal Offtake) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में कंपनी ने 196.32 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया, जबकि इस अवधि का लक्ष्य 221.02 मिलियन टन निर्धारित था। इस प्रकार कंपनी ने लक्ष्य का 88.82 प्रतिशत हासिल किया।

वार्षिक आधार पर कोल इंडिया का कोयला प्रेषण लक्ष्य 850 मिलियन टन रखा गया है। पहली तिमाही के बाद लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी को आगामी महीनों में प्रेषण की गति और तेज करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के उत्पादन की रिपोर्ट, MCL का बेहतर प्रदर्शन

सबसे बेहतर प्रदर्शन

Advertisement

पहली तिमाही में लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 91.46 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 91.40 प्रतिशत और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 91.02 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर शीर्ष तीन में स्थान बनाया। वहीं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने भी 90.97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

वृद्धि दर में मिला-जुला प्रदर्शन

वर्ष-दर-वर्ष (YTD Growth) के आधार पर CCL ने 15.93 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की। ECL (10.41%), MCL (5.99%), SECL (5.29%), Coal India (3.54%) और WCL (0.57%) ने भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। दूसरी ओर BCCL (-15.19%) और NCL (-5.17%) में प्रेषण में गिरावट देखने को मिली।

मुख्य बिंदु

  • कुल कोयला प्रेषण: 196.32 मिलियन टन
  • पहली तिमाही लक्ष्य: 221.02 मिलियन टन
  • लक्ष्य प्राप्ति: 88.82%
  • वार्षिक प्रेषण लक्ष्य: 850 मिलियन टन
  • सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य प्राप्ति: WCL (91.46%)
  • सर्वाधिक वृद्धि दर: CCL (15.93%)
  • सबसे कमजोर प्रदर्शन: BCCL (71.72%)

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 3 : अवैध खनन, मौत की सुरंगें, बंद खदानों में कौन करता है खनन? 

कंपनीवार कोयला प्रेषण (1 अप्रैल – 30 जून 2026)

  • MCL – 53.84 मिलियन टन
  • SECL – 48.79 मिलियन टन
  • NCL – 32.86 मिलियन टन
  • CCL – 21.68 मिलियन टन
  • WCL – 17.76 मिलियन टन
  • ECL – 13.76 मिलियन टन
  • BCCL – 7.62 मिलियन टन

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें