Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के उत्पादन की...

कोल इंडिया : चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के उत्पादन की रिपोर्ट, MCL का बेहतर प्रदर्शन

वित्तीय वर्ष 2025-2026 की समान अवधि के मुकाबले उत्पादन में गिरावट आई है। 2025- 26 अप्रेल से जून तक की अवधि में 183.3 मिलियन टन उत्पादन हुआ था।

Advertisement

कोरबा, 1 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक) में 169.60 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया। निर्धारित 190.55 मिलियन टन लक्ष्य के मुकाबले कंपनी ने 89.00% लक्ष्य हासिल किया। वित्तीय वर्ष 2025-2026 की समान अवधि के मुकाबले उत्पादन में गिरावट आई है। 2025- 26 अप्रेल से जून तक की अवधि में 183.3 मिलियन टन उत्पादन हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 3 : अवैध खनन, मौत की सुरंगें, बंद खदानों में कौन करता है खनन? 

खास बिन्दु

  • MCL ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95.93% लक्ष्य हासिल किया।
  • ECL और WCL ने भी 90% से अधिक उपलब्धि दर्ज की।
  • SECL ने 44.10 मिलियन टन उत्पादन कर लक्ष्य का 89.01% प्राप्त किया।
  • NCL ने 30.05 मिलियन टन उत्पादन के साथ 85.13% उपलब्धि हासिल की।
  • CCL ने 87.49% लक्ष्य पूरा किया।
  • BCCL का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा और उसने केवल 68.47% लक्ष्य प्राप्त किया।

उत्पादन के आधार पर शीर्ष कंपनियां (1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक)

Advertisement
  • MCL – 42.53 MT
  • SECL – 44.10 MT
  • NCL – 30.05 MT
  • CCL – 18.31 MT
  • WCL – 16.63 MT
  • ECL – 11.43 MT
  • BCCL – 6.53 MT

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें