Monday, October 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! अयोध्या-काशी में Holiday Home, 3...

कोल इंडिया का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! अयोध्या-काशी में Holiday Home, 3 दिन तक कर सकेंगे ठहराव

CIL और सहायक कंपनियों के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सुविधा; अयोध्या और वाराणसी में 2-2 कमरे उपलब्ध, 3 दिन तक बुकिंग की अनुमति

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने कर्मचारियों के लिए अयोध्या और वाराणसी में Holiday Home की सुविधा जारी रखी है। कोल इंडिया के प्रशासन विभाग द्वारा 13 अगस्त, 2026 को जारी सर्कुलर के अनुसार दोनों स्थानों पर कर्मचारियों के लिए दो-दो कमरे उपलब्ध रहेंगे। यह व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक के अनुबंध के तहत संचालित होगी।

इसे भी पढ़ें: 11वीं JBCCI की वेतन विसंगति पर बड़ा कदम! कोल इंडिया में E-1 का न्यूनतम मूल वेतन ₹71,040

अयोध्या और वाराणसी में दो-दो कमरे

कोल इंडिया के सर्कुलर के मुताबिक अयोध्या में M/s Sterling (Kalyan KK Hotels India Pvt. Ltd.), Rampath, Ayodhya में दो कमरे उपलब्ध होंगे। इसी तरह वाराणसी में M/s Sapphire Grand, S 20/51, A-4B-2 Nepali Kathi, Varuna Bridge, Varanasi-Cantt. में दो कमरों की सुविधा होगी। दोनों Holiday Home में प्रति कमरा प्रतिदिन ₹400 का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Advertisement

CIL और Subsidiary Companies के कर्मचारी ले सकेंगे सुविधा

सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि Coal India Limited और उसकी Subsidiary Companies के सभी कर्मचारी Holiday Home सुविधा का लाभ लेने के पात्र हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में करना होगा।

आवेदन के साथ संबंधित कर्मचारी के परिवार के सदस्यों से जुड़ा निर्धारित घोषणा-पत्र भी संलग्न करना होगा। आवेदन संबंधित कर्मचारी के Controlling Officer के माध्यम से भेजा जाएगा।

बुकिंग के लिए ₹400 प्रतिदिन प्रति कमरा शुल्क

सर्कुलर के अनुसार आवेदन के साथ Coal India Limited के पक्ष में ₹400 प्रति कमरा प्रतिदिन की पूरी राशि का Demand Draft/Cheque संलग्न करना होगा। पूर्ण आवेदन में संपर्क नंबर सहित आवश्यक विवरण General Manager (Admn.), Coal Bhawan, Coal India Limited, New Town, Rajarhat, Kolkata को भेजना होगा।

Holiday Home सुविधा के लिए नियम 

  • एक कर्मचारी एक Holiday Home में अधिकतम 3 दिनों के लिए बुकिंग कर सकता है।
  • किसी एक स्थान पर एक कर्मचारी को एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 2 कमरे आवंटित किए जा सकते हैं।
  • बुकिंग वास्तविक आरक्षण की तारीख से 75 दिन पहले शुरू की जाएगी।
  • बुकिंग किसी दूसरे स्थान पर ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी।
  • बुकिंग को किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करना कंपनी के नियमों के तहत misconduct माना जाएगा।
  • यदि कर्मचारी बुकिंग की वास्तविक अवधि से कम से कम 7 दिन पहले cancellation नहीं करता है, तो बुकिंग राशि वापस नहीं की जाएगी।
  • कर्मचारी को आवेदन में EIS/PIS Code, मोबाइल नंबर, ई-मेल ID और Posting Place का उल्लेख करना होगा।
  • एक कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 3 स्थानों की सुविधा ले सकता है।
  • Holiday Home में आवंटित कर्मचारी को Photo Identity साथ रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: Coal India में Executive भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब सभी नए अधिकारी E1 ग्रेड से होंगे भर्ती

कर्मचारियों के लिए धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सुविधा

अयोध्या और वाराणसी देश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र हैं। ऐसे में कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए इन दोनों शहरों में Holiday Home की सुविधा परिवार के साथ यात्रा करने वाले कर्मचारियों के लिए उपयोगी हो सकती है।

कोल इंडिया की ओर से जारी यह व्यवस्था कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और शुल्क के तहत इन दोनों स्थानों पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराती है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान