Advertisement

कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक यानी चेयरमैन का पद समाप्त कर दिया है। इसके स्थान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदनाम सृजित किया गया है। इसके साथ ही बी साईराम सीआईएल के पहले सीईओ बना गए हैं।

रेगुलेटरी फाइलिंग में कोल इंडिया प्रबंधन ने इस आशय की जानकारी दी है। यह निर्णय आज सीआईएल बोर्ड की हुई बैठक में लिया गया है।

रेगुलेटरी फाइलिंग दी गई जानकारी में कहा गया है “सीआईएल के निदेशक मंडल ने 26 दिसंबर, 2025 को हुई अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी साईराम को सीआईएल का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।“

कंपनी ने बताया कि 15 दिसंबर, 2025 से यह प्रभावी हो गया है। यहां बताना होगा कि बी साईराम ने 15 दिसम्बर, 2025 को सीआईएल चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया था।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement