Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने ट्रेनी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 125 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां कोल इंडिया सहित अनुषांगिक कंपनियों बीसीसीएल, एसईसीएल, सीसीएील, डब्ल्यूसील, एमसीएल, एनसीएल, सीएमपीडीआईएल, ईसीएल में होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹22,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इन पदों के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, OBC के लिए 31 वर्ष और SC/ST के लिए 33 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Advertisement

अधिक जानकारी के लिए पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें :  Final_Advertisement_Detailed_Industrial_Trainee_CA_CMA

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement