Advertisement

कोरबा, 22 दिसम्बर। सोमवार को केरल के कोच्चि में कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) की 185वीं ट्रस्टी बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।

CMPFO ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में कोयला कर्मियों की भविष्य निधि के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत ब्याज देने की सहमति बनी। इस आशय का प्रस्ताव ट्रस्टी बोर्ड द्वारा कोयला मंत्रालय को भेजा जाएगा। 2024- 25 में 7.6 प्रतिशत की ब्याज राशि निर्धारित की गई थी।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड ने ट्रेनी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

करीब डेढ़ घण्टे चली बैठक में प्रबंधन की ओर से वित्तीय वर्ष 2024- 25 की तरह 7.6 प्रतिशत ब्याज दर यथावत रखे जाने की बात की गई। पर एटक नेता रमेंद्र कुमार ने 7.8 प्रतिशत ब्याज दर देने की मांग उठाई। चर्चा के बाद अंत में 7.7 प्रतिशत ब्याज दर पर सहमति बनी।

Advertisement

सी-डेक, एसबीआई द्वारा रिवाइज्ड पीपीओ को स्वीकार न करने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सीएमपीएफओ के सभी रीजनल कार्यालयों का नवीनीकरण किए जाने का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें : WCL : निदेशक HR डॉ. हेमंत शरद पांडे ने AIKDOCM एवं इंदर पैच का निरीक्षण किया

इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में बीएमएस के न्यासी सदस्य आशीष मूर्ति का समावेश किया गया। अब से इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में श्रम संगठनों के दो प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व करेंगे।

बैठक में एचएमएस के राकेश कुमार, बीएमएस के केएल रेड्डी, आशीष मूर्ति उपस्थित थे। जबकि एटक के रमेंद्र कुमार और सीएमओएआई के डीएनए सिंह वर्चुअल तौर पर जुड़े।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement