कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित बड़े पैमाने पर आदेश जारी किए हैं। कंपनी की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेश समूहों के तहत E2 से E7 तक के विभिन्न ग्रेड में पदोन्नतियां की गई हैं। इनमें E2 से E3, E3 से E4, E4 से E5, E5 से E6 और E6 से E7 ग्रेड की पदोन्नतियां शामिल हैं।
उपलब्ध पदोन्नति आदेशों में B-673 से B-680 तक के 8 आदेश E6 से E7 ग्रेड के लिए हैं, जबकि B-681 से B-733 तक के 53 आदेश E2 से E6 ग्रेड के विभिन्न स्तरों के लिए जारी किए गए हैं। इस प्रकार दोनों आदेश समूहों में कुल 61 पदोन्नति आदेश शामिल हैं।
विभिन्न विभागों और सहायक कंपनियों में पदोन्नति
पदोन्नति आदेशों में सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल, एक्सकेवेशन, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, मेडिकल, माइनिंग, सिक्योरिटी, सर्वे माइनिंग, कोल प्रिपरेशन, एनवायरनमेंट, जियोलॉजी और अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
इन पदोन्नतियों का लाभ कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों कोल इंडिया मुख्यालय तथा संबंधित इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को मिला है। आदेशों में SECL, ECL, BCCL, CCL, MCL, NCL, WCL और CMPDIL सहित विभिन्न कंपनियों में पदस्थापना एवं स्थानांतरण का भी उल्लेख है।
E6 से E7 ग्रेड में भी पदोन्नति
E6 से E7 ग्रेड में जारी आदेशों के तहत सीनियर मैनेजर से चीफ मैनेजर के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसमें SECL के धीरेंद्र प्रताप सिंह और ECL के जगन्नाथ महतो को चीफ मैनेजर (E&M) बनाया गया है।
इसी क्रम में BCCL के मनोज कुमार झा को चीफ मैनेजर (फाइनेंस) तथा BCCL के डॉ. शिओ शंकर कुमार को चीफ मेडिकल ऑफिसर (मेडिकल GDMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। WCL के डॉ. संतोष कुमार को भी चीफ मेडिकल ऑफिसर (मेडिकल स्पेशलिस्ट) के पद पर पदोन्नति दी गई है।
CIL Promotion Order no B-681 to B-733 dated 01-11-26_ E2_to_E3_E3_to_E4_E4_to_E5_E5_to_E6._
CIL Promotion_Orders_no._B-673_to_B-680_Dt._01.11.2026_E-6_to_E-7_grade
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









