Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India का बड़ा गैसीफिकेशन दांव! AMNS India के साथ MoU, Paradip...

Coal India का बड़ा गैसीफिकेशन दांव! AMNS India के साथ MoU, Paradip में Syn-Gas Facility की तैयारी

कोयला मंत्रालय भी Surface Coal/Lignite Gasification Projects को बढ़ावा देने के लिए अलग योजना और RFP प्रक्रिया चला रहा है।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Coal India Limited (CIL) ने ArcelorMittal Nippon Steel India (AMNS India) के साथ कोल गैसीफिकेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों कंपनियों ने 12 अगस्त 2026 को Non-Binding MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रस्तावित Coal Gasification Facility से बनने वाली Syn-Gas (Synthesis Gas) के उपयोग की संभावनाओं का अध्ययन करना है।

इसे भी पढ़ें: Coal India ने नए 20 अस्पतालों को किया Empanelled, कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इलाज का लाभ

Paradip में प्रस्तावित होगी सुविधा

MoU के तहत Coal India द्वारा प्रस्तावित Coal Gasification Facility को Odisha के Paradip में AMNS के Pellet Plant के पास या उसके परिसर में विकसित करने की संभावना तलाश की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में Carbon Capture, Utilisation and Storage (CCUS) तकनीक को भी जोड़े जाने की योजना है।

Advertisement

Coal से बनेगी Syn-Gas, Steel Sector में हो सकता है इस्तेमाल

Coal Gasification में कोयले को सीधे जलाने के बजाय रासायनिक प्रक्रिया के जरिए Syn-Gas में बदला जाता है। इस Syn-Gas को आगे औद्योगिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Coal India और AMNS का नया समझौता इसी Syn-Gas को Steel Manufacturing से जुड़े उपयोगों में इस्तेमाल करने की संभावनाओं पर केंद्रित है।

Coal India की Diversification Strategy को बड़ा Push

यह MoU Coal India की पारंपरिक Coal Mining से आगे बढ़कर Coal Gasification, Clean Coal Technologies और Value-Added Coal Utilisation की रणनीति को मजबूत करता है।

कोयला मंत्रालय भी Surface Coal/Lignite Gasification Projects को बढ़ावा देने के लिए अलग योजना और RFP प्रक्रिया चला रहा है। मंत्रालय की 2026 की योजना में Coal Gasification Projects को प्रोत्साहन देने के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

इसे भी पढ़ें: Non-Executive से Executive Promotion पर संकट? Coal India ने कोर्ट आदेश के बाद स्थिति की साफ

CCUS से Emissions Reduction पर फोकस

प्रस्तावित परियोजना की खास बात यह है कि इसमें CCUS technology को शामिल करने की संभावना है। इसका उद्देश्य गैसीफिकेशन प्रक्रिया से संबंधित Carbon Emissions को capture और manage करने के विकल्प तलाशना है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट