कोरबा | Industrial Punch : Coal India Limited के कर्मचारियों की Non-Executive से Executive Cadre में Promotion/Selection को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। Coal India Recruitment Division ने (Notice No. 24/2026, 10 अगस्त 2026) जारी कर स्पष्ट किया है कि विभागीय कर्मचारियों की Promotion/Selection अब संबंधित हाईकोर्ट मामलों के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Coal से Critical Minerals निकालने की तैयारी! CMPDI और Duke University ने मिलाया हाथ
Calcutta High Court के आदेश के बाद फैसला
नोटिस के अनुसार, 6 मई 2026 को Calcutta High Court में WPO 211/2026 (Sonali Kesharwani & Others vs. Coal India Limited & Others) और 22 जून 2026 को WPO 287/2026 (Varsha Srivastava & Others vs. Coal India Limited & Others) मामलों में आदेश दिए गए।
कोर्ट ने निर्देश दिया कि Notification No. 02/2025 dated 25 February 2025 से संबंधित उठाए गए कदम संबंधित writ petitions के परिणाम के अधीन रहेंगे।
Promotion Examination भी कोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन
इसके अलावा 20 मई 2026 को Calcutta High Court में WPO 246/2026 (Sumanta Ghosh & ANR vs. Coal India Limited & Others) मामले में भी आदेश दिया गया कि Promotion Examination में उठाए गए कदम writ petition के अंतिम परिणाम के अधीन रहेंगे। Coal India ने इसी के आधार पर कर्मचारियों को स्थिति स्पष्ट की है।
5 मई और 27 जुलाई की Promotion/Selection भी प्रभावित
नोटिस में साफ कहा गया है कि Non-Executive से Executive Cadre में Departmental Employees की Promotion/Selection, जो 5 मई 2026 और 27 जुलाई 2026 को जारी की गई थी, उपरोक्त न्यायिक आदेशों के Final Outcome के अधीन रहेगी।
इसका अर्थ है कि इन Promotion/Selection को फिलहाल अंतिम और निर्विवाद परिणाम के रूप में नहीं माना जा सकता। इनका भविष्य संबंधित मामलों में अदालत के अंतिम निर्णय से जुड़ा रहेगा।
इसे भी पढ़ें: कोयला खदानों को खोलने के नियम बदले, Coal Ministry ने जारी किया नया संशोधन!
Coal India ने जारी किया कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस
Coal India Recruitment Division ने यह सूचना सभी संबंधित कर्मचारियों के संज्ञान के लिए जारी की है। नोटिस पर General Manager (Human Resources/Recruitment) के हस्ताक्षर हैं।
यह मामला Coal India के उन विभागीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो Non-Executive से Executive Cadre Promotion की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









