Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल सेक्रेटरी मीणा ने कहा- जल्द होगा कोल अफसरों का पे- अपग्रेडेशन

कोल सेक्रेटरी मीणा ने कहा- जल्द होगा कोल अफसरों का पे- अपग्रेडेशन

कोयला सचिव ने CMPD एवं CMPS की ऑनलाइन सुविधा के शुरू किए जाने एवं भविष्य में इसके सफलतापूर्वक संचालन का आश्वासन दिया।

Advertisement

सिंगरौली, 05 अगस्त। कोल अफसरों के महारत्न कंपनियों की तरह पे- अपग्रेडेशन (pay upgradation) के प्रस्ताव को कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव (वित्तीय सलाहकार) के पास आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। पे- अपग्रेडेशन का प्रस्ताव कोल इंडिया प्रबंधन ने प्रस्तुत किया था।

इस आशय की जानकारी शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के दौरे पर पहुंचे कोयला सचिव अमृतलाल मीणा ने दी। कोयला सचिव से एनसीएल मुख्यालय के कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एपेक्स) एवं एनसीएल शाखा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। कोयला सचिव अमृतलाल मीणा ने प्रतिनिधि मंडल को आवश्वस्त किया कि आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही पे- अपग्रेडेशन पर निर्णय लेते हुए इसे लागू कर दिया जाएगा।

एनसीडब्ल्यूए एवं पीआरसी के वेतन समयावधि में अंतर होने के कारण पिछले 26 वर्षों मे (01.01.1997 से अभी तक) अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच उत्पन्न वेतन विसंगति तथा इसके कारणों को लेकर कोयला सचिव के साथ विस्तार से चर्चा की गई। श्री मीणा ने इसके समाधान की बात कही।

इसी तरह कोयला सचिव ने CMPD एवं CMPS की ऑनलाइन सुविधा के शुरू किए जाने एवं भविष्य में इसके सफलतापूर्वक संचालन का आश्वासन दिया।

Advertisement

कोलफील्ड्स सहित अन्य भत्ते इत्यादि समस्याओं की ओर भी CMOAI के पदाधिकारियों ने कोल सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान