Wednesday, July 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL : कामगारों की समस्याओं को लेकर INTUC का प्रदर्शन, पेंच- कन्हान...

WCL : कामगारों की समस्याओं को लेकर INTUC का प्रदर्शन, पेंच- कन्हान क्षेत्र के GM को सौंपा ज्ञापन

आवास मरम्मत, दूषित पेयजल, कॉलोनी सफाई और पक्षपात के आरोप; समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisement

नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के पेंच/कन्हान क्षेत्र में कामगारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इंटक (INTUC) श्रम संघ ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन ने कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी और कार्यों में कथित पक्षपात का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।

इंटक श्रम संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सोहनलाल वाल्मीकि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने नारेबाजी कर प्रबंधन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि पेंच/कन्हान क्षेत्र में सिविल विभाग द्वारा करोड़ों रुपये के विकास एवं मरम्मत कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत, कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई तथा मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। संगठन का आरोप है कि इन बुनियादी सुविधाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

इंटक श्रम संघ ने यह भी आरोप लगाया कि संगठन से जुड़े कर्मचारियों के कार्यों के निस्तारण में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। संघ ने मांग की कि सभी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार का भेदभाव तत्काल समाप्त किया जाए।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान सोहनलाल वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। यदि प्रबंधन ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए और कथित पक्षपातपूर्ण रवैया जारी रहा, तो इंटक श्रम संघ चरणबद्ध और उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में इंटक रीजनल पेंच-कन्हान के पदाधिकारी, विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव तथा बड़ी संख्या में श्रमिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट