Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कॅमर्शियल कोल माइनिंग : 5 दिसम्बर को 11वें दौर की नीलामी की...

कॅमर्शियल कोल माइनिंग : 5 दिसम्बर को 11वें दौर की नीलामी की होगी शुरुआत

11वें दौर की नीलामी में 27 कोयला ब्लॉक पेश किए जा रहे हैं। इस दौर में 20 कोयला खदानों को बोली के लिए पेश किया जाएगा

Advertisement

नई दिल्ली, 04 दिसम्बर। कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) 5 दिसम्बर, 2024 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान (Commercial Coal Mining) नीलामी के 11वें दौर की शुरुआत करेगा। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी इसका ष्शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री इस अवसर पर कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और कोयला सचिव विक्रम देव दत्त भी उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : CIL चेयरमैन पीएम प्रसाद एसईसीएल दौरे पर, मेगा परियोजनाओं का लिया जायजा

कोयला मंत्रालय ने बताया कि 11वें दौर की नीलामी में 27 कोयला ब्लॉक पेश किए जा रहे हैं। इस दौर में 20 कोयला खदानों को बोली के लिए पेश किया जाएगा, जिसमें 10 पूरी तरह से खोजे गए और 10 आंशिक रूप से खोजे गए ब्लॉक शामिल हैं। इसके अलावा, राउंड 10 के दूसरे प्रयास से 7 कोयला खदानें भी पेशकश पर होंगी, जिनमें 4 पूरी तरह से खोजे गए और 3 आंशिक रूप से खोजे गए ब्लॉक शामिल हैं। इन सभी खदानों में गैर-कोकिंग कोयला है, जो भारत की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करता है।

इसके अलावा, इस आयोजन के दौरान, कोयला मंत्रालय नौ कोयला खदानों के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते (सीएमडीपीए) और कोयला ब्लॉक विकास और उत्पादन समझौते (सीबीडीपीए) निष्पादित करेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल कुसमुंडा से विद्युत संयंत्रों को घटिया कोयले की आपूर्ति, अदानी सहित इन कंपनियों ने खोला मोर्चा

इन खदानों से अधिकतम क्षमता पर लगभग ₹1,446 करोड़ का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने और लगभग 19,063 रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, सीबीडीपीए को 10वें चरण के सफल बोलीदाताओं को सौंप दिया जाएगा।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: