Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Commercial Coal Mining – 9th Round : छत्तीसगढ़ की 8 खदानों के...

Commercial Coal Mining – 9th Round : छत्तीसगढ़ की 8 खदानों के लिए लगेगी बोली, कोरबा के घने जंगल और हाथी- भालू वाले ब्लॉक भी शामिल

नीलामी सूची में छत्तीसगढ़ के 8 कोयला खदानों को सम्मिलित किया गया है। इनमें कोरबा जिले में स्थित करतला नार्थ एवं करतला साउथ कोल ब्लॉक भी है।

Advertisement

कोरबा, 20 दिसम्बर। कमॅर्शियल कोल माइनिंग (Commercial Coal Mining) के तहत 9वें दौर की नीलामी की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। इसके तहत चार राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड एवं तेलंगाना में स्थित 26 कोल ब्लॉक्स की नीलामी होगी।

नीलामी सूची में छत्तीसगढ़ के 8 कोयला खदानों को सम्मिलित किया गया है। इनमें कोरबा जिले में स्थित करतला नार्थ एवं करतला साउथ कोल ब्लॉक भी है। दोनों कोल ब्लॉक के 50 फीसदी क्षेत्र में घना जंगल है। यह इलाका हाथी और भालू के विचरण वाला है। करतला को जून 2022 में भी नीलामी में शामिल किया गया था, लेकिन इसके लिए बोली नहीं लगी थी।

नीलामी का शेड्यूल

कोयला मंत्रालय के शेड्यूल के अनुसार बोली जमा करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी है। तकनीकी बोली 20 फरवरी को खुलेगी। जमा बोलियों का परीक्षण 21 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। ऑक्शन 7 मार्च से 20 मार्च के बीच होगा।

Advertisement

देखें छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक, जिनकी होगी नीलामी :

बैसी

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : रायगढ़
क्षेत्रफल : 15.0 Sq. km
ग्रीन कवर : 21%
कोल रिजर्व : 140 MT

भटगांव-II एक्सटेंशन (बोझा)

कोलफील्ड्स : बिश्रामपुर
जिला : सूरजपुर
क्षेत्रफल : 33.76 Sq. km
ग्रीन कवर : 7%
कोल रिजर्व : 36.68 MT

भटगांव-II

कोलफील्ड्स : बिश्रामपुर
जिला : सूरजपुर
क्षेत्रफल : 33.76 Sq. km
ग्रीन कवर : 16%
कोल रिजर्व : 43.45 MT

झारपालम टांगरघाट

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : रायगढ़
क्षेत्रफल : 13.25 Sq. km
ग्रीन कवर : 1%
कोल रिजर्व : 697.76 MT

सेंदूर

कोलफील्ड्स : तातापानी रामकोला
जिला : बलरामपुर
क्षेत्रफल : 7.0 Sq. km
ग्रीन कवर : 3%
कोल रिजर्व : 116.69 MT

करतला नार्थ

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : कोरबा
क्षेत्रफल : 36.4 Sq. km
ग्रीन कवर : 51%
कोल रिजर्व : 690 MT

करतला साउथ

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़
जिला : कोरबा
क्षेत्रफल : 36.4 Sq. km
ग्रीन कवर : 52%
कोल रिजर्व : 920 MT

कुशाहा

कोलफील्ड्स : सोनहत
जिला : कोरिया
क्षेत्रफल : 13.38 Sq. km
ग्रीन कवर : 20%
कोल रिजर्व : 67.92MT

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट