Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमॅर्शियल कोल माइनिंग : कोरबा के रजगामार की 2 अडंरग्राउंड माइंस इन...

कमॅर्शियल कोल माइनिंग : कोरबा के रजगामार की 2 अडंरग्राउंड माइंस इन कंपनियों के हाथ लगी

कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) ने कहा कि नीलामियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई और औसतन 26.70 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी हासिल हुई।

Map of Rajgamar Dipside (Deavnara)
Advertisement

कोरबा, 02 अगस्त। कोयला मंत्रालय ने 27 मार्च, 2025 को वाणिज्यिक खनन (Commercial coal mining) के लिए कोयला ब्लॉक नीलामी के 12वें दौर का शुभारंभ किया था। 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक आयोजित अग्रिम नीलामियों में कुल सात कोयला ब्लॉकों की नीलामी की गई है। इनमें छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॅक सम्मिलित हैं।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : पहली तिमाही में मुनाफा घटकर 8,734 करोड़ रुपए, 5.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

इन सात ब्लॉकों में लगभग 1,761.49 मिलियन टन का संयुक्त भूवैज्ञानिक भंडार है। इन ब्लॉकों की संचयी अधिकतम निर्धारित क्षमता (PRC) 5.25 MTPA है (आंशिक रूप से अन्वेषित कोयला ब्लॉकों को छोड़कर)।

कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) ने कहा कि नीलामियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई और औसतन 26.70 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी हासिल हुई। इन ब्लॉकों से लगभग 719.90 करोड़ रुपए (आंशिक रूप से खोजे गए ब्लॉकों को छोड़कर) का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है, लगभग 787.50 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश आकर्षित होने और 7,098 रोजगार के अवसर सृजित होने की आशा है।

Advertisement

कोरबा जिले की खदान इन कंपनियों को मिली

छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक में दो कोरबा एवं एक रायगढ़ जिले में स्थित है। कोरबा जिले के रजगामार डिपसाइड देवनारा (Rajgamar Dipside (Deavnara) एवं रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह (Rajgamar Dipside (South of Phulakdih Nala)) भूमिगत कोयला खदान के लिए 8 कंपनियों से 14 बोलियां मिली थीं। रजगामार डिपसाइड देवनारा खदान को टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया है। रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह माइंस मिवान स्टील्स लिमिटेड के हाथ लगी है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

140.161 MT कोल रिजर्व, कोल स्केम से जुड़ा है नाम

रजगामार डिपसाइड देवनारा में 78.464 मिलियन टन (MT) कोल रिजर्व है। पूर्व में इस खदान को एपीआई इस्पात एंड पॉवरटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा सीजी स्पंज मैन्यूफैक्चर्स कंसोर्टियम कोलफील्ड्स लिमिटेड को आबंटित किया गया था। इसी तरह रजगामार डिपसाइड साउथ ऑफ फुलकडीह नाला में 61.697 मिलियन टन कोयला भंडार है। इस कोल ब्लॉक क्षेत्र में 89 फीसदी जंगल है। पूर्व में मोनेट इस्पात एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड एवं टॉपवर्थ स्टील प्राइवेट लिमिटेड को आबंटित किया गया था। दोनों खदानों की आबंटित कंपनियों के कोयला घोटाले में नाम आने के बाद आबंटन निरस्त कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : SECL : BMS लगातार दूसरे साल भी सबसे बड़ा यूनियन, HMS का दबदबा खत्म, देखें आंकड़े :

12वें दौर के कोल ब्लॉक, राज्य एवं अंतिम बोलीकर्ता कंपनी

1. चितरपुर (झारखंड) ओडिशा अलॉय स्टील प्राइवेट लिमिटेड
2. महुआगढ़ी (झारखंड) दामोदर घाटी निगम
3. रजगामार डिपसाइड (देवनारा) (छत्तीसगढ) टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड
4. रजगामार डिपसाइड (फुलकडीह नाला के दक्षिण में) (छत्तीसगढ) मिवान स्टील्स लिमिटेड
5. चोलपत्थर (झारखंड) शक्ति भूमि माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड
6. फुतामुरा (छत्तीसगढ) अलोम सोलर प्राइवेट लिमिटेड
7. ट्यूबेड के पश्चिम में (झारखंड) ओरिएंटल क्वारीज़ एंड माइन्स प्राइवेट लिमिटेड

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: