Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : पहली तिमाही में मुनाफा घटकर 8,734 करोड़ रुपए, 5.50...

कोल इंडिया : पहली तिमाही में मुनाफा घटकर 8,734 करोड़ रुपए, 5.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 37,458.05 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 39,388.47 करोड़ रुपये थी

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 20 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 8,734.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 10,943.55 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें : SECL : BMS लगातार दूसरे साल भी सबसे बड़ा यूनियन, HMS का दबदबा खत्म, देखें आंकड़े :

इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 37,458.05 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 39,388.47 करोड़ रुपये थी। बिक्री भी 31,880.43 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 33,170.13 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च 25,893.12 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 25,326.66 करोड़ रुपये था।

यह गिरावट मुख्य रूप से बिक्री में कमी और खर्च में मामूली वृद्धि के कारण आई है। कंपनी ने भरोसा जताया है कि आगे संचालन और बिक्री में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : NCL : 78 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, अभिनंदन समारोह में दी गई विदाई

डिविडेंड की घोषणा

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर ₹5.50 का अंतरिम डिविडेंड (Dividend) मंजूर किया है।

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 6 अगस्त 2025 तय की गई है। पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान 30 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: