कमर्शियल माइनिंग : मीनाक्षी कोल ब्लॉक हिंडाल्को को, असम व महाराष्ट्र की खदानें इन कंपनियों को मिली

8 फरवरी, 2022 को ई- नीलामी शुरू की गई। पहले दिन 1188.16 मिलियन टन कोयला भण्डार वाले तीन राज्य के 5 कोल ब्लॉक्स की नीलामी हुई। दूसरे दिवस तीन कोल ब्लॉक की नीलामी की गई।

नई दिल्ली, 10 फरवरी। कोयला मंत्रालय द्वारा 12 अक्टूबर, 2021 को कोयले की बिक्री के लिए 88 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें 20 कोयला खदानों के लिए कुल 53 बोलियां प्राप्त हुईं थी।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग : तीन राज्य के 5 कोल ब्लॉक के लिए हुई नीलामी, देखें विवरण :

पूर्व में 07 जनवरी, 2022 इलेक्ट्रॉनिक नीलामी आयोजित की गई थी। बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। 8 फरवरी, 2022 को ई- नीलामी शुरू की गई। पहले दिन 1188.16 मिलियन टन कोयला भण्डार वाले तीन राज्य के 5 कोल ब्लॉक्स की नीलामी हुई। दूसरे दिवस तीन कोल ब्लॉक की नीलामी की गई। देखें विवरण :

मीनाक्षी (Meenakshi) : यह कोल ब्लॉक ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले में स्थित है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindalco Industries Limited) ने इसे प्राप्त किया। इस ब्लॉक में 285.54 मिलियन टन कोयला भण्डारित है। हिंडाल्को सहित चार कंपनियां मीनाक्षी कोल ब्लॉक हासिल करने की दौड़ में थीं।

Advertisement

गरमपानी (Garampani) : महज 0.468 मिलियन टन डिपाजिट वाला यह कोल ब्लॉक असम के दीमा हसव जिले में स्थित है। असम मिनरल डेवलेपमेंट कारपोरेशन (Assam Mineral Development Corporation Limited) ने इस खदान को प्राप्त किया है। इस कोल ब्लॉक के लिए चार कंपनियों ने बोली लगाई थी।

मजरा (Majra): यह कोल ब्लॉक महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जिले में स्थित है। बीएस इस्पात लिमिटेड (BS Ispat Limited)  ने सर्वाधिक बोली लगा इसे हासिल किया है। मजरा में 31.036 मिलियन टन कोयला भण्डारित है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

 

Advertisement