MIRABAI CHANU
MIRABAI CHANU

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कुल 201 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के लिए महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, खेल में श्रेणी के लिए रिकॉर्ड भी बनाया।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) के दूसरे दिन भारत ने अब तक तीन पदक जीत लिये हैं। भारत्तोलन में 55 किग्रा में संकेत महादेव सरगर ने रजत और गुरुराजा ने 61 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुक्केबाज़ी में पुरूषों की 57 किलोग्राम में हसमुद्दीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 5-0 से हराया।

बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत ने श्रीलंका को पांच-शून्य से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टेबल टेनिस में महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुयाना को 3-0 से पराजित किया। पुरुष टीम ने उत्तरी आयरलैंड को 3-0 से हराया।

स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा ने बारबाडोज की खिलाड़ी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरूष सिंगल्स में सौरव घोषाल ने श्रीलंका के शमील वकील को पराजित कर अंतिम सोलह में जगह बना ली है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing