Saturday, June 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की हुई बैठक

एसईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की हुई बैठक

इस अवसर पर बैठक में पहली बार भाग ले रहे निदेशक (कार्मिक) का कल्याण मण्डल के सदस्यों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया।

Advertisement

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कम्पनी कल्याण मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बिरंची दास निदेशक कार्मिक एसईसीएल ने की। इस अवसर पर बैठक में पहली बार भाग ले रहे निदेशक (कार्मिक) का कल्याण मण्डल के सदस्यों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया।

बैठक में कम्पनी कल्याण मण्डल के सम्मानित सदस्यों बजरंगी साही (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), महेन्द्र पाल सिंह (बीएमएस), सम्पत शुक्ला (इंटक), देवेंद्र कुमार निराला (सीटू), पी चन्द्रकान्त (सीएमओएआई), मुख्यालय बिलासपुर से  एके नाथ, महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर/सिविल), डॉ प्रतिभा पाठक, सीएमएस,  आनंद बक्शी, उप-महाप्रबंधक (वित्त), श्री मनीष श्रीवास्तव, उप-महाप्रबंधक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध/प्रशासन) एवं श्रीमती रीता त्रिवेदी, मुख्य प्रबन्धक (कार्मिक/कल्याण), एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के अंत में इस माह सेवानिवृत हो रहे कम्पनी कल्याण मण्डल के सदस्य बजरंगी साही, हरीश चंद्र यादव, प्रबंधक (कल्याण) एवं अगले माह सेवानिवृत हो रहे एके नाथ महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर/सिविल) को उपस्थितों द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: