Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल महिला कर्मी ने बढ़ाया मान, इति मिश्रा को IIM इंदौर में...

एसईसीएल महिला कर्मी ने बढ़ाया मान, इति मिश्रा को IIM इंदौर में मिला प्रवेश

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशक मण्डल ने किया सम्मानित

Advertisement

एसईसीएल (SECL) मुख्यालय में श्रमशक्ति विभाग में कार्यरत सुश्री इति मिश्रा, क्लर्क ग्रेड – 3 ने देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक कैट में 97.88 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रतिष्ठित आईआईएम इंदौर (IIM Indore) में प्रवेश हासिल किया है।

सुश्री मिश्रा की इस उपलब्धि पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशक मण्डल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदित हो कि सुश्री मिश्रा के पिता दिवंगत अनिल मिश्रा, मुख्य प्रबन्धक, सुरक्षा एवं बचाव विभाग, एसईसीएल में कार्यरत थे। सुश्री मिश्रा हमेशा से ही एक होनहार विद्यार्थी रहीं हैं। एसईसीएल में उनकी पहचान एक निष्ठावान कर्मी के रूप में रही है और पिछले वर्ष उन्हें “उत्कृष्ट कर्मी” का सम्मान भी मिल चुका है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट