नई दिल्ली, 12 सितम्बर। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच ट्वीटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिससे सियासी बवाल मच गया है।

दरअसल कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के निक्कर में आग लगी तस्वीर शेयर की है। साथ ही लिखा है :

“देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।”

इधर, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडिल पर एक चित्र पोस्ट करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वे इस चित्र को ट्वीट कर देश में नफरत का माहौल का पैदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि ये भारत तोड़ो आग जलाओ आंदोलन है। श्री पात्रा ने कहा कि भारतीय संविधान में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing