केंद्रीय कर्मचारियों का 14% बढ़ेगा DA, हो गया कन्फर्म!

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद उनकी सैलरी में बंपर उछाल आने वाला है। कर्मचारियों के वेतन में डीए में सीधे 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

मोदी सरकार ने मंहगाई भत्ते में इजाफा करने का ऐलान किया है। सरकार ने केंद्रीय कर्चमारियों के महंगाई भत्ते में 14% की बढ़ोतरी कर दी है। आइए जानते हैं 14 फीसदी डीए हाइक का फायदा किन कर्मचारियों को मिलेगा।

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद उनकी सैलरी में बंपर उछाल आने वाला है। कर्मचारियों के वेतन में डीए में सीधे 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि डीए में यह बढ़ोतरी सिर्फ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम कर्मचारियों को मिलने वाली है।

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के डीए को जनवरी में रिवाइज किया गया था। इससे पहले कर्मचारियों को 170.5 फीसदी की दर से डीए मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर 184.1 फीसदी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर सेक्रेटरी सैमुअल हक ने बताया कि CPSEs के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल के नीचे के अधिकारियों को इसका फायदा मिलेगा। इन लोगों के डीए को रिवाइज किया गया है। अब इन सभी कर्मचारियों को 184.1 फीसदी की दर से DA मिलेगा।

DA एरियर मिलेगा या नहीं?

मोदी सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 18 महीने के DA arrears के पेमेंट को लेकर कोई विचार अभी नहीं किया गया है। जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रोके गए DA को दिये जाने को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लगातार मांग कर रहे थे। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी लेकिन सरकार इससे पहले भी कई बार सफाई दे चुकी है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing