Friday, March 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट दीपिका पादुकोण BGMI की ब्रांड एंबेसडर बनीं, जल्द ही प्लेएबल कैरेक्टर के...

दीपिका पादुकोण BGMI की ब्रांड एंबेसडर बनीं, जल्द ही प्लेएबल कैरेक्टर के तौर पर दिखेंगी

प्रशंसकों को दीपिका के आइकॉनिक स्टाइल और व्यक्तित्व की झलक दिखाने वाले दो खास कैरेक्टर देखने का मिलेगा अवसर

Advertisement

नई दिल्ली, 16 सितंबर, 2024: भारत के सर्वाधिक पसंदीदा बैटल-रॉयल गेम – बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के निर्माता क्राफ्टन, ने सिनेमा जगत की बेहतरीन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को BGMI की दुनिया से जोड़ने की घोषणा की है। एक साल की अवधि के लिए इस एक्सक्लुसिव पार्टनरशिप के तहत्, दीपिका पादुकोण को BGMI की ब्रांड एंबेसडर चुना गया है, जो गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया में नए युग की शुरुआत कर रही हैं।

इस रोमांचकारी भागीदारी के चलते, दीपिका पादुकोण को BGMI में प्लेएबल कैरेक्टर (दो अलग-अलग कैरेक्टर स्किन्स में) के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा जो उनके आइकॉनिक स्टाइल और पर्सोना को समेटे होंगे।

इससे पहले, क्राफ्टन ने रणवीर सिंह, हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय सितारों, और मुंबई इंडियन्स जैसे ब्रांड के साथ भी भागीदारी की है और यह इन-गेम एंटरटेनमेंट की सीमाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। दीपिका पादुकोण के साथ मौजूदा पार्टनरशिप इंडियन प्लेयर्स के लिए खासतौर से इमर्सिव गेमिंग अनुभव पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

सिएन ह्युनिल सोहन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्राफ्टन इंडिया ने कहा, “हम ग्लोबल एंबेसडर और आइकॉन दीपिका पादुकोण के साथ पार्टनरशिप करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं, जो हमारे प्लेयर्स के लिए यादगार पल बनाएगा। गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को एकसाथ लाकर, जिसमें आज के दौर की सबसे बड़ी स्टार दीपिका पादुकोण काफी आगे हैं, हम BGMI में सही मायने में इमर्सिव और एंगेजिंग अनुभवों को तैयार करने का इरादा रखते हैं।”

Advertisement

दीपिका पादुकोण ने कहा, “BGMI फैमिली के साथ एक नए सफर पर निकलने का यह रोमांचक अवसर है। गेमिंग आज भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है, और मुझे गेमिंग कम्युनिटी की अविश्वसनीय ऊर्जा से जुड़ने का यह अवसर पाकर बेहद खुशी है। इस डायनमिक और एंगेजिंग अवसर से जुड़ना वाकई सम्मान का विषय है। मैं यह देखने को उत्सुक हूं कि मेरे प्रशंसक मेरे इन-गेम अवतार और एक्सक्लुसिव आइटम्स पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं!”

क्राफ्टन ने हमेशा से ही प्लेयर्स के साथ गहरा जुड़ाव रखने वाले स्थानीयकृत अनुभवों को परोसकर इंडियन गेमिंग की दुनिया को नए सिरे से परिभाषित किया है। हर नई पार्टनरशिप, गेम रिलीज़ और टाइटल अपडेट के जरिए कंपनी ने इनोवेशन तथा कस्टमाइज़ेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूती दी है। भारत की सबसे बड़ी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भी हमारे इसी नजरिए का सबूत है, और यह कल्चरल आइकॉन के तौर पर BGMI की पहचान को भी और पुख्ता बनाने वाला कदम है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …