Advertisement

भारत सरकार ने कोयला खान पेंशन (संशोधन) योजना- 2026 को अधिसूचित किया है, जिससे पुरानी कोयला खान फैमिली पेंशन योजना 1971 के तहत आनेवाले फैमिली पेंशनभोगियों को न्यूनतम एक हजार प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: कोयला खदान में गैस धमाका, अब तक 82 कामगारों की मौत, कई श्रमिक फंसे

जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित पेंशन राशि अब एक हजार रुपए प्रतिमाह तय कर दी गई है, जो आठ मार्च-2024 से प्रभावी होगी। एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। लगभग 16 हजार फैमिली पेंशनधारक लाभान्वित होंगे।

सीएमपीएफओ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वह पेंशनभोगियों के कल्याण व समावेशी सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement

सीएमपीएफ पेंशन एक्ट-1998 में पहले संशोधन हुआ था और इस एक्ट के तहत आने वाले पेंशनरों को न्यूनतम पेंशन एक हजार मिल रहा था। तब कोल माइंस फैमिली पेंशनन स्कीम 1971 को न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए के दायरे में नहीं लाया गया था।

इसे भी पढ़ें: लेबर कोड एवं जेबीसीसीआई- XII के गठन पर चर्चा करने सीआईएल प्रबंधन से बैठक बुलाने की मांग

फैमिली पेंशन को न्यूनतम एक हजार रुपए करने की लंबे समय से मांग हो रही थी। अधिसूचना के साथ यह मांग पूरी हो गई।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement