Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) महारत्न कंपनी के निदेशक को सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में...

महारत्न कंपनी के निदेशक को सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 16 जनवरी : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम (पीएसयू) महारत्न कंपनी के उत्पाद बेचने वाले डीलरों को छूट प्रदान करने की नीति के संभावित लाभार्थियों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।

शुक्रवार को पेट्रो रसायन उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों से 50 लाख रुपये से अधिक की कथित रिश्वत के मामले में गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन के साथ ही कई संदिग्ध बिचौलियों और व्यापारियों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में करीब आठ जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस स्थित रंगनाथन का कार्यालय और नोएडा के सेक्टर 62 स्थित उनका आवास शामिल है।

सीबीआई ने बताया कि सीबीआई ने निदेशक ई एस रंगनाथन, बिचौलियों और व्यापारियों की संलिप्तता वाले कथित रिश्वत घोटाले का खुलासा किया और शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने रंगनाथन के कार्यालय और आवास सहित आठ स्थानों पर छापे मारे।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, “उक्त आरोपी (रंगनाथन) के परिसरों से छापेमारी के दौरान करीब 1.29 करोड़ नकद और सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान बरामद किए गए।”

अधिकारियों ने बताया कि यह आरोप है कि रंगनाथन महारत्न पीएसयू द्वारा विपणन किए गए पेट्रो रसायन उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट के संभावित लाभार्थियों से रिश्वत ले रहे थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: