DMF : 57411 करोड़ रुपए हुए एकत्र, ओडिशा को 16466 एवं छत्तीसगढ़ को मिले 8219 करोड़

जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) का देश के 22 राज्यों को लाभ मिल रहा है। डीएमएफ लागू होने के बाद से दिसम्बर 2021 तक कुल 57 हजार 411 करोड़ रुपए एकत्र हुए हैं।

नई दिल्ली, 07 फरवरी। जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) का देश के 22 राज्यों को लाभ मिल रहा है। डीएमएफ लागू होने के बाद से दिसम्बर 2021 तक कुल 57 हजार 411 करोड़ रुपए एकत्र हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : सीआईएल : बंद खदानों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की होगी स्थापना, 293 कोल माइंस हो चुकी हैं बंद

इसमें सर्वाधिक 16 हजार 466 करोड़ रुपए ओडिशा को मिले। इसके बाद आठ हजार 219 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ राज्य के खाते में आए। झारखण्ड को सात हजार 736 करोड़ रुपए का फंड प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल : सीएमडी मिश्रा ने रायगढ़ क्षेत्र की खदानों का लिया जायजा, उत्पादन पर जोर

यहां बताना होगा कि सितम्बर 2015 में केन्द्र सरकार ने जिला खनिज न्यास योजना लागू की थी। कोयला खदान वाले राज्यों को इसका सबसे अधिक लाभ मिल रहा है।

देखें राज्यवार आंकड़े (राशि करोड़ में) :

  • Andhra Pradesh – 1408.36
  • Chhattisgarh – 8219.93
  • Goa – 225.74
  • Gujarat – 1039.96
  • Jharkhand – 7736.22
  • Karnataka – 3091.98
  • Maharashtra – 2900.39
  • Madhya Pradesh – 4558.24
  • Odisha – 16466.03
  • Rajasthan – 5687.25
  • Tamilnadu – 915.46
  • Telangana – 3224.05
  • Assam – 92.63
  • Bihar – 95.73
  • Himachal Pradesh – 226.23
  • Jammu & Kashmir – 40.60
  • Kerala – 36.08
  • Meghalaya – 70.77
  • Uttarakhand – 190.51
  • Uttar Pradesh – 1037.03
  • West Bengal – 77.44
  • Punjab – 70.45

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

 

  • Website Designing