Sunday, February 15, 2026
Home News घरेलू सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट, सस्ता हुआ सोना और...

घरेलू सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये से लेकर 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

Advertisement

Gold Price : एक दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट आ गई है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है। इसी तरह चांदी में भी आज 2,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है।

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये से लेकर 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,950 रुपये से लेकर 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Advertisement

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …