नई दिल्ली, 01 मार्च। होली त्योहार से पहले केन्द्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई का एक और झटका दिया है। मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हो गई है।

इसी तरह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतें आठ माह बाद बढ़ाई गई है। इसके पहले 6 जुलाई, 2022 को दाम बढ़े थे।

इधर, मुंबई में भैंस के दूध की थोक कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो गई है। दूध के बढ़े दाम पूरे खाद्य उद्योग पर महत्वपूर्ण व्यापक प्रभाव पैदा कर सकता है जो कच्चे माल के रूप में इस पर निर्भर हैं।

  • Website Designing