Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे DP World ने की सरल-3 की लॉन्चिंग, गांधीधाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र...

DP World ने की सरल-3 की लॉन्चिंग, गांधीधाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ेगी नई रेल आधारित मल्टीमोडल सर्विस

नई साप्ताहिक सेवा को रेल माल ढुलाई के क्षेत्र में कंपनी की पहल ‘सस्टेनेबल, एश्योर्ड, रिलायबल एंड एजाइल लॉजिस्टिक्स’ (सरल) के तहत शुरू किया गया है।

Advertisement

राष्ट्रीय, 27 जनवरी, 2025: वैश्विक स्तर पर स्मार्ट, एंड-टू-एंड सप्लाई चेन लॉजिस्टिक्स की अग्रणी प्रदाता और भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी रेल फ्रेट ऑपरेटर डीपी वर्ल्ड (DP World) ने अपनी नई रेल आधारित मल्टीमोडल सर्विस सरल-3 को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नई सर्विस गुजरात के गांधीधाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से जोड़ेगी।

नई साप्ताहिक सेवा को रेल माल ढुलाई के क्षेत्र में कंपनी की पहल ‘सस्टेनेबल, एश्योर्ड, रिलायबल एंड एजाइल लॉजिस्टिक्स’ (सरल) के तहत शुरू किया गया है। यह कदम क्रमश: दक्षिण गुजरात और चेन्नई को एनसीआर से जोड़ने वाली सेवाओं सरल और सरल-2 की सफलता के बाद उठाया गया है। ये सेवाएं दक्ष, सतत एवं ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले रेल-फ्रेट सॉल्यूशन प्रदान करने की डीपी वर्ल्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इनसे भारत के मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूती मिली है।

सरल-3 के माध्यम से गति, सटीकता और भरोसे के साथ लॉजिस्टिक्स के मामले में कंपनियों की बदलती जरूरतों को पूरा करना संभव होगा। इस नई लॉन्च की गई साप्ताहिक सेवा के तहत एक डेडिकेटेड कंटेनर ट्रेन हर सप्ताहांत में भीमासर, गांधीधाम से चलेगी। यह तीन दिन में पाली-रेवाड़ी, हरियाणा पहुंचेगी। इसमें छह दिन के भीतर पानीपत या मोदीनगर इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) तक पहुंचने का मौका भी मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि सप्ताह की शुरुआत में कंपनियों का कार्गो निश्चित रूप से पहुंच जाएगा। यह सर्विस एडवांस्ड रियल टाइम ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुगम होती है और ग्राहक अपने कार्गो की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर पाते हैं। डीपी वर्ल्ड के ट्रकों के माध्यम से अनूठे फर्स्ट एंड लास्ट माइल डिलीवरी सपोर्ट के साथ सरल-3 एक इंटीग्रेटेड डोर-टू-डोर लॉजिस्टिक्स सर्विस है। इससे कंपनियों को उनकी सप्लाई चेन संबंधी जरूरतों के लिए आसान, किफायती एवं एंड-टू-एंड सॉल्यूशन मिल सकेगा।

नई सरल-3 सेवा की लॉन्चिंग के मौके पर डीपी वर्ल्ड सबकॉन्टिनेंट के वाइस प्रेसिडेंट, रेल एंड इनलैंड टर्मिनल्स अधेंद्रू जैन ने कहा, “डीपी वर्ल्ड में हम ग्राहकों को प्राथमिकता में रखते हुए लॉजिस्टिक्स को नई सोच के साथ विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। गांधीधाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ने वाली सरल-3 हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हम आधुनिक व्यवसायों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तेज़, सटीक और सुगम मल्टीमोडल समाधान प्रदान करते हैं। अपने परिचालन के हर कदम पर पर्यावरण अनुकूल प्रयासों को समाहित करते हुए और भविष्य के लिए तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करते हुए हम तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में कंपनियों को नए बाजारों तक पहुंचने में सक्षम बना रहे हैं।”

Advertisement

डीपी वर्ल्ड के पास 100 से ज्यादा कंटेनर रैक और स्पेशल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर (एसएफटीओ) रैक, 16 हजार से ज्यादा कंटेनर और आखिरी छोर तक डिलीवरी के लिए ट्रेलर्स हैं।

दिसंबर, 2024 में डीपी वर्ल्ड ने हरियाणा में अपने पाली-रेवाड़ी टर्मिनल पर तीसरी रेल लाइन की शुरुआत की थी। इससे टर्मिनल की मासिक फ्रेट हैंडलिंग क्षमता 25 प्रतिशत तक बढ़ गई। इससे रेल माल ढुलाई सेवा बेहतर हुई है, जो कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन को 70 प्रतिशत तक कम करने के अपने सतत विकास लक्ष्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

डीपी वर्ल्ड इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनियों में शुमार है, जो पाली, मोदीनगर, पानीपत, हजीरा, हिंडौन, अहमदाबाद और हैदराबाद में अपने रेल टर्मिनल्स के माध्यम से भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बदलाव ला रही है। ये टर्मिनल्स कारोबारियों को अनूठे रेल सॉल्यूशन प्रदान करते हैं, जिससे नए बाजारों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होती है।

डीपी वर्ल्ड अपने ग्राहकों को कार्बन उत्सर्जन कैलकुलेटर के माध्यम से एक सर्टिफिकेट भी प्रदान करती है, जिसमें सरल सेवा के माध्यम से कार्गो ले जाने पर कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में आई कमी की विस्तृत जानकारी दी जाती है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: