Tuesday, February 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर डीएसपीएम विद्युत संयंत्र : एक अधिकारी और 6 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दी...

डीएसपीएम विद्युत संयंत्र : एक अधिकारी और 6 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दी गई विदाई

कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया।

Advertisement

कोरबा, 02 जून। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (DSPM) , कोरबा पूर्व से जून में वरिष्ठ रसायनज्ञ, कामेश्वर धर दीवान, अनुभाग अधिकारी रेणू भेलवा, वरिष्ठ पर्यवेक्षक, फेबियन गैलियर, सुशांत सरकार, संयंत्र सहायक श्रेणी-दो, एम प्रकाश (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति), कक्ष सेविका कमला बाई पटेल, भृत्य श्रीमती मीरा त्रिपाठी, अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये।

इन सभी कर्मियों के सम्मान में समारोह का आयोजन सीनियर क्लब में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल कि अध्यक्षता में एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय राजेश्वरी रावत, एल.एन.सूर्यवंशी, सुनील सरना, विजय सेन चौधरी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी, से सम्मानित कर विदाई दी गई।

संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सेवा के बारे में उल्लेख करते हुए कहा की आपने संयंत्र में दिये गये दायित्वों को बडी़ ही सरलता एवं सहजता के साथ पूर्ण किया है जो कि अत्यंत सराहनीय है। आप सभी ने लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है, आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। मैं अपनी शुभकामनाएॅ प्रेषित करते हुए आप सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करता हुॅ।

कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया। अभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (मानव संसाधन) देवी शंकर राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार हेमलता गुरूपंच, रजनी मरावी, राजीव पॉल, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, जयमंगल साहू एवं राजकुमार केंवट का सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …