Tuesday, April 21, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भूकंप से हिली धरती, आधे घण्टे के अंतराल...

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भूकंप से हिली धरती, आधे घण्टे के अंतराल में दो झटके लगे

सोमवार देर शाम छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में करीब आधे घण्टे के अंतराल में भूकंप दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका 8.04 बजे आया।

Advertisement

रायपुर, 28 अगस्त। सोमवार देर शाम छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में करीब आधे घण्टे के अंतराल में भूकंप (Earthquake) दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका 8.04 बजे आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी। इसके बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका लगा। आफ्टरशॉक की तीव्रता 3.9 थी।

बताया गया है कि भूकंप का केन्द्र अंबिकापुर से चार किलामीटर दूर 10 एवं 11 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके पूरे सरगुजा क्षेत्र में महसूस किए गए।

यहां बताना होगा कि अंबिकापुर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। यह इलाका फाल्ट जोन में आता है इसी साल 24 मार्च को अंबिकापुर से 6 किलोमीटर दूर सोनपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। जबकि 2022 में जुलाई से अक्टूबर के बीच चार बार भूकंप के झटके लगे थे।

Advertisement

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: