Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) Corporate हिमालय की गहराइयों से निकलेगी ऊर्जा!, लद्दाख में ONGC की ऐतिहासिक सफलता

हिमालय की गहराइयों से निकलेगी ऊर्जा!, लद्दाख में ONGC की ऐतिहासिक सफलता

इस उपलब्धि के साथ अब भारत के पहले 1 मेगावाट (1 MWe) क्षमता वाले पायलट जियोथर्मल पावर प्लांट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Advertisement

नई दिल्ली/लद्दाख (IndustrialPunch Desk) : भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा मिशन को बड़ी मजबूती देते हुए ONGC Energy Centre (OEC) ने लद्दाख की पुगा वैली (Puga Valley) में समुद्र तल से 14,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर देश के दूसरे जियोथर्मल (भू-तापीय) कुएं की ड्रिलिंग सफलतापूर्वक 1,000 मीटर की लक्षित गहराई तक पूरी कर ली है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि लगभग एक माह के रिकॉर्ड समय में हासिल की गई।

इसे भी पढ़ें: कोयला ब्लॉक सरेंडर की प्रक्रिया तेज, CMPDI ने संभाली तकनीकी कमान

यह सफलता भारत के पहले जियोथर्मल ड्रिलिंग अभियान के अनुभवों पर आधारित है। ONGC Energy Centre ने इस अभियान में ड्रिलिंग तकनीक को और अधिक कुशल बनाया, पुगा क्षेत्र की जटिल भू-वैज्ञानिक संरचना को बेहतर ढंग से समझा तथा ड्रिलिंग लागत में भी उल्लेखनीय कमी हासिल की।

इस उपलब्धि के साथ अब भारत के पहले 1 मेगावाट (1 MWe) क्षमता वाले पायलट जियोथर्मल पावर प्लांट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। साथ ही देश में भू-तापीय ऊर्जा के व्यावसायिक विकास की संभावनाओं को भी नई दिशा मिली है।

Advertisement

इससे पहले ONGC Energy Centre द्वारा ड्रिल किए गए पहले जियोथर्मल कुएं से उबलते तापमान (Boiling Point) से अधिक तापमान वाली भाप प्राप्त हुई थी। इसने स्पष्ट रूप से साबित किया कि पुगा क्षेत्र के भू-तापीय संसाधनों का उपयोग स्वच्छ और सतत विद्युत उत्पादन के लिए किया जा सकता है। इस सफलता ने भारत को वैश्विक जियोथर्मल ऊर्जा मानचित्र पर भी एक नई पहचान दिलाई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लद्दाख जैसे दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। जियोथर्मल ऊर्जा के विकास से क्षेत्र को स्वच्छ, विश्वसनीय और चौबीसों घंटे उपलब्ध (Baseload) बिजली मिल सकेगी। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, डीजल आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: BALCO Expansion का दिखा दम, Vedanta Aluminium ने बनाया उत्पादन का रिकॉर्ड

ONGC का यह प्रयास भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हिमालय की गहराइयों में मौजूद प्राकृतिक भू-तापीय ऊर्जा का दोहन भविष्य में देश के स्वच्छ ऊर्जा मिश्रण (Clean Energy Mix) का एक अहम हिस्सा बन सकता है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट