Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय फैशन ब्रांड्स के विकास को गति देने...

फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय फैशन ब्रांड्स के विकास को गति देने के लिए Flipkart ने की ‘FlipInTrends’ की शुरुआत

जनरेटिव एआई इनोवेशन पर आधारित FlipInTrends से भारतीय फैशन ब्रांड्स को फ्लिपकार्ट की इनसाइट्स और ट्रेंड मैपिंग का लाभ उठाने में मदद मिलेगी

Advertisement

ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने देशभर के 100 से ज्यादा मेड-इन-इंडिया फैशन ब्रांड्स को एक साथ लाते हुए ‘FlipInTrends’ की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य इस साल त्योहारी सीजन के दौरान इन ब्रांड्स को अपने लिए विकास के अवसरों को अधिकतम करने में सहयोग प्रदान करना है। फ्लिपकार्ट एप पर यह पेशकश शुरुआती जनरेटिव एआई इनोवेशन पर आधारित है, जिसमें इनोवेटिव मर्चेंडाइज एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सुधारों का प्रयोग किया जाएगा और 50 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स के बारे में प्लेटफॉर्म की समझ का लाभ उठाया जाएगा। बात जब फैशन इंडस्ट्री की हो, तो ट्रेंड्स में बदलाव की गति बहुत तेज है और फ्लिपइनट्रेंड्स का उद्देश्य ट्रेंडी प्रोडक्ट ऑफरिंग्स को समृद्ध करना है, जिससे उपभोक्ताओं की मांग को प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। इस रणनीति के माध्यम से फ्लिपकार्ट सेलर एप के डैशबोर्ड पर ट्रेंड फोरकास्ट को शामिल करते हुए फैशन सेलर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि सेलर्स हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड को लेकर अपडेट रहें।

नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट के दौरान मेटा, डब्ल्यूजीएसएन और लिबास के इंडस्ट्री लीडर्स ने फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर ब्रांड बिल्डिंग और लोगों से जुड़ने के मामले में अपनी समझ को साझा किया। फैशन के हर पहलू को शामिल करते हुए इस कार्यक्रम के दौरान स्टाइल को लेकर रोचक बातचीत हुई, जिसमें प्रतिष्ठित स्टाइलिस्ट रिया कपूर शामिल रहीं। साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने रैंप वॉक भी किया। उन्होंने विभिन्न मॉडल्स के साथ मिलकर मेड-इन-इंडिया फैशन ब्रांड्स के कलेक्शन को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान ‘फ्लिपकार्ट फैशन ट्रेंड्स 2024’ कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की गई। इस कॉफी टेबल बुक में आगामी सीजन की स्टाइल्स को सामने रखा गया है, जिससे फैशन इंडस्ट्री में तेजी से उभरते ट्रेंड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मेटा, डब्ल्यूजीएसएन और लिबास के प्रतिनिधियों ने ट्रेंडी ऑफरिंग्स को बढ़ाने और इन ट्रेंड्स को भुनाने के लिए उभरते फैशन ब्रांड्स को सशक्त करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई
  • भारतीय परिवेश को आकार दे रहे फैशन ट्रेंड्स के बारे में प्रतिष्ठित स्टालिस्ट रिया कपूर ने प्रियंका भार्गव (सीनियर डायरेक्टर – ब्रांड मार्केटिंग एंड ग्रुप इनसाइट्स हेड, फ्लिपकार्ट ग्रुप), रवि कृष्णन (सीनियर डायरेक्टर – प्रोडक्ट, फ्लिपकार्ट) और समीर दीपक शाह (सीनियर डायरेक्टर – रिसर्च, फ्लिपकार्ट) के साथ रोचक बातचीत की। उन्होंने इस विषय पर भी अपने विचार साझा किए कि कैसे फ्लिपकार्ट एप पर वर्चुअल रियलिटी, वीडियो कॉमर्स और लाइव स्ट्रीमिंग ने ग्राहकों को सही प्रोडक्ट तलाशने, प्रोडक्ट में उनका भरोसा मजबूत करने और शॉपिंग के दौरान उन्हें सही निर्णय लेने में सक्षम बनाया है
  • इवेंट शोस्टॉपर के तौर पर मौनी रॉय ने खास कलेक्शंस को प्रदर्शित किया, जिनसे ऑनलाइन ग्राहकों के लिए फैशन चॉइस को विस्तार देने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता दिखाई देती है

फ्लिपकार्ट फैशन की सीनियर डायरेक्टर पल्लवी सक्सेना ने कहा, ‘फ्लिपइनट्रेंड्स की लॉन्चिंग अत्याधुनिक ट्रेंड्स को तैयार करने और अपने उपभोक्ताओं के लिए फैशन शॉपिंग एक्सपीरियंस को नए सिरे से परिभाषित करने के हमारे सफर की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। हम भारतीय फैशन ब्रांड्स को सपोर्ट करने और उन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्पित हैं। इसके लिए हम सुनिश्चित करते हैं कि सर्वश्रेष्ठ इनसाइट्स तक उनकी पहुंच आसान हो, जिससे वे फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस पर अपने सबसे ज्यादा ट्रेंडी कलेक्शंस को पेश करने में सक्षम हों। लॉन्च इवेंट में फैशन के हर पहलू का जश्न मनाया गया, जिसमें ब्रांड्स, इन्फ्लूएंसर्स और उद्योग जगत के अग्रणी लोगों ने साथ मिलकर एक ऐसा अनुभव लिया, जिससे भारत में फैशन के भविष्य की झलक दिखाई देती है।’

Advertisement

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: