Thursday, November 26, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एक दिन में चांदी ₹3,988 महंगी

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एक दिन में चांदी ₹3,988 महंगी

26 नवंबर 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी। जानिए 24 और 22 कैरेट सोने तथा चांदी के राष्ट्रीय IBJA रेट और MCX भाव।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सुबह के भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,22,982 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,652 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चांदी का भाव भी बढ़कर 1,46,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

IBJA के आंकड़ों के अनुसार, 25 नवंबर के बंद भाव की तुलना में 26 नवंबर के सुबह के भाव में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,944 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने में 1,781 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही।

चांदी भी हुई महंगी

चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। 25 नवंबर को चांदी का बंद भाव 1,42,945 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 26 नवंबर के सुबह के भाव में बढ़कर 1,46,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह चांदी में 3,988 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान