सरकार असंगठित क्षेत्रों के सभी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – भूपेंद्र यादव

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार असंगठित क्षेत्रों के सभी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार असंगठित क्षेत्रों के सभी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार का ई-श्रम पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पोर्टल से श्रमिकों के साक्ष्य आधारित डेटा एकत्र करके नीति और असंगठित क्षेत्र को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

भारत ने कोविड से उबरने के अंतर्राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम में श्री यादव ने देश के समावेशी और सतत विकास के लिए क्षमता निर्माण, कौशल विकास, श्रमिकों की व्यावसायिक सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था की ओर झुकाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्य योजना के वैश्विक आह्वान के चार प्राथमिक क्षेत्रों की चर्चा करना है। इनमें समावेशी, आर्थिक विकास और रोजगार तथा सभी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा शामिल है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing