नई दिल्ली, 12 नवम्बर। गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अहमदाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। इस घोषणापत्र म पार्टी ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया। वहीं, किसानों का कर्ज 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही।

अशोक गहलोत ने कहा कि आज ऐतिहासिक घड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में इस घोषणापत्र पर काम किया जाएगा।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में क्या क्या वादे किए?

1. कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा कि गृहणियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही गैंस सिलेंडर पर बाकी के रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में भरेगी।

2. छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाए जाने का कांग्रेस ने वादा किया है। कांग्रेस ने कहा कि उच्च शिक्षा की फीस में 20% की कमी की जाएगी। अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे।

3. कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक फ्री में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

4. इसके साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री देने का भी वादा किया है।

(घोषणा पत्र की शेष जानकारी अपडेट की जा रही है)

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing