Advertisement

WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री हरीश दुहन ने सभी महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने कंपनी की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

इसके पश्चात श्री हरीश दुहन ने उमरेड क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने मकरधोकड़ा–1, मकरधोकड़ा–3 खदानों की कार्य प्रगति का जायजा लिया तथा SILO – फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजना का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। इसके पूर्व उन्होंने सभी क्षेत्रीय विभागाध्यक्षों तथा अधिकारियों की बैठक ली।

क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अविनाश प्रसाद ने एक पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Advertisement
Advertisement