Friday, May 1, 2026
Home National News हरियाणा : भाजना को कांग्रेस से महज 0.85% अधिक वोट मिले, लेकिन...

हरियाणा : भाजना को कांग्रेस से महज 0.85% अधिक वोट मिले, लेकिन 48 सीटें जीत सरकार बना ली

आईएनएलडी ने दो सीट जीती हैं। इस क्षेत्रीय दल को 4.14 प्रतिशत वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें अपने नाम की हैं।

नायब सिंह सैनी को विजय तिलक लगाते हुए
Advertisement

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (industrialpunch Election Desk) : मंगलवार को आए हरियाणा विधानसभा (Haryana Election) के नतीजों ने तमाम चुनावी कयास और एक्जिट पोल को धता बताते हुए भाजपा (BJP) ने सत्ता की हैट्रिक लगाई है। पार्टी ने 48 सीटों पर विजय प्राप्त कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा और कांग्रेस (Congress) लगभग आस- पास हैं।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 48 पर जीत हासिल की है। पार्टी को 39.94 प्रतिशत वोट (55,48,800 वोट) मिले हैं। कांग्रेस ने 37 सीटों पर विजय प्राप्त की है। कांग्रेस के खाते में 39.09 प्रतिशत वोट (54,30,602 वोट) गए हैं। यानी भाजपा को कांग्रेस से महज 0.85 फीसदी वोट ही अधिक मिले हैं, लेकिन 0.85 फीसदी मतों के अंतर ने भाजपा को 48 सीटें दिलाते हुए सत्ता बरकरार रखी है।

आईएनएलडी ने दो सीट जीती हैं। इस क्षेत्रीय दल को 4.14 प्रतिशत वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें अपने नाम की हैं। बसपा को 1.82 एवं आम आदमी पार्टी (Aap) ने 1.79 प्रतिशत वोट हासिल किया है। यदि कांग्रेस और आप गठबंधन होता तो भाजपा से अधिक वोट मिलते और संभवतः सरकार बन सकती थी।

पूरे चुनावी कैम्पेन के दौरान कांग्रेस के पक्ष में हवा बहने की बात की गई। शुरुआती स्थिति यह जस्र थी, लेकिन मतदान की तिथि आते- आते भाजपा ने काफी सुधार किया और अंततः सत्ता में वापसी की। कांग्रेस 2019 के चुनाव के मुकाबले सीट और वोट प्रतिशत, दोनों में बढ़त बनाई है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: