Advertisement
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए संजय कुमार झा के नाम की अनुशंसा की गई है।
लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की है। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी पद के लिए हुए साक्षात्कार में अलग- अलग कंपनियों से 11 अधिकारी सम्मिलित हुए थे। इनमें संजय कुमार झा का चयन हुआ।
श्री झा वर्तमान में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में ही एरिया जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement









