Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई...

हसदेव ताप विद्युत गृह : अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

इस अवसर पर संयंत्र प्रमुख व मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कोरबा, 01 जुलाई। हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) से जून 2024 में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

संयंत्र से अधीक्षण अभियंता एम.एस सुरेश एवं शिवहरी सिंह टेकाम, वरिष्ठ पर्यवेक्षक जोसेफ मिंज, अनुभाग अधिकारी युवराज दास वैष्णव एवं गणपत लाल राठौर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक घना राम साहू, प्यारे लाल कंवर, श्री रामपाल सिंह, अश्वमेर सिंह, अथनस तिर्की, ऋषि कुमार चंद्रा, कृष्ण कुमार कौशिक एवं प्रहलाद कुमार तथा संयंत्र सहायक- दो स्वामी लाल सोनवानी अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। जिनके सम्मान में समारोह श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) संजय शर्मा एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, सुधीर कुमार पंड्या, एम.के गुप्ता तथा आर.के पांडेय के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संयंत्र प्रमुख व मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

संजय शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी साथियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामनाओं के साथ पावर कंपनी के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सराहते हुए कहा कि आप सभी ने अपने कार्य को निष्ठा व लगन से करते हुए हमारे संयंत्र की सेवा की हैं। आपका अनुभव, अनुशासन व कार्य के प्रति आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणास्पद रहेगा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सुदीर्घ सेवाकाल के अनुभवों एवं संस्मरणों को सभागृह में उपस्थित लोगों के साथ साझा करते हुए संयंत्र की उन्नति एवं प्रगति तथा कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: