Sunday, February 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : सेवानिवृत्ति पर अधिकारी- कर्मचारियों को दी गई...

हसदेव ताप विद्युत गृह : सेवानिवृत्ति पर अधिकारी- कर्मचारियों को दी गई विदाई

हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम से मई माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारियों को विदाई दी गई।

Advertisement

कोरबा, 31 मई। हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम से मई माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारियों को विदाई दी गई।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता मोहम्मद शाहिद खान, अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार देशमुख, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार शर्मा, अनुभाग अधिकारी – पवन कुमार ठाकुर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अनिल कुमार गुप्ता, भागीरथी गोरे, बिरेंद्र लकड़ाए, मनोहर सिंह चौहान, रामधन राठौर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक नरसिंह चुरेन्द्र, खगपति लाल सिदार, भेष राम चंद्रोषा, माधो लाल, जबदियेल छत्तर, लीडिंग फायरमैन चंद्रप्रकाश राठौर को पावर कंपनी की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।

श्रम कल्याण केन्द्र (जूनियर क्लब), ह.ता.वि.गृ., कोरबा पश्चिम में आयोजित इस दीर्घ सेवा सम्मान समारोह का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकल के अनुभवों को साझा करते हुए भावी पीढ़ी के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

इसी अनुक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे सभी को पुष्पगुच्छ, सेवा प्रमाण पत्र व कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया ।
संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) संजय शर्मा ने अपने उदबोधन में सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामनाओं के साथ पावर कंपनी के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सराहते हुए कहा कि आप सभी ने अपना कार्य पूर्ण निष्ठा व मनोयोग से करते हुए हमारे संयंत्र की सेवा की हैं। आपका अनुभव, अनुशासन व संयंत्र में कार्य करने की शैली हम सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगी ।

Advertisement

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, एम.के गुप्ता एवं सुधीर कुमार पंड्या सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …