दक्षिण पश्चिम यूरोप में लू का प्रकोप जारी है। जंगलों में आग लगने से स्थिति और खराब हो गई है। पुर्तगाल, स्‍पेन और फ्रांस में हजारों अग्निशमन दस्‍ते आग बुझाने के कार्यों में लगे हुए हैं।

पुर्तगाली अधिकारियों के अनुसार पिछले एक सप्‍ताह में गर्मी के कारण 238 लोगों की मृत्‍यु हुई है। स्‍पेन में सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार गर्म हवाओं और अधिक तापमान के चलते 360 लोग मारे गए हैं। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम गिरोंडे क्षेत्र से आग लगने की विभिन्‍न घटनाओं में 12 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए हैं। ब्रिटेन में सरकारी मौसम एजेंसी द्वारा अत्‍यधिक गर्मी के कारण पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया है, और इस समस्‍या पर मंत्रिमंडल ने बैठक की है।

दक्षिण-पश्चिम यूरोप के कुछ हिस्‍सों में कई सप्‍ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं। वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को इसका कारण बताया है और अगले दिनों में इससे भी अधिक तापमान बढने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing