प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मेयर का चुनाव जीतने वाली रानी अग्रवाल
प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मेयर का चुनाव जीतने वाली रानी अग्रवाल

भोपाल, 17 जुलाई। मध्य प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली महापौर का चुनाव जीतकर मध्य प्रदेश में अपनी एंट्री कर ली है।

11 नगर निगमों में 6 के नतीजे आ गए हैं। 4 पर भाजपा और एक- एक कांग्रेस, आप ने जीत दर्ज की है। बाकी 3 निगम पर भाजपा और 2 कांग्रेस की बढ़त है।

सिंगरौली नगर निगम के महापौर चुनाव में आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने 9159 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। भाजपा उम्मीदवार चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नम्बर पर रहे।

रानी अग्रवाल आप पार्टी की मध्यप्रदेश की उपाध्यक्ष हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव भी आप टिकट से लड़ा था। विधानसभा चुनाव में रानी 32 हजार 167 वोट लेकर तीसरे स्थान पर थीं।

भाजपा ने खंडवा, बुरहानपुर, सागर, सतना में महापौर का चुनाव जीता है। जबकि कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की है।

इस महीने की 6 तारीख को पहले चरण के मतदान में 44 जिलों के 133 नगर निकायों में मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि आज 11 नगर निगमों और 122 नगर परिषदों में मतगणना हो रही है। दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी। इस चरण में दो सौ 14 नगर निकायों में 13 जुलाई को मतदान हुआ था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing