Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट Hero MotoCorp ने लॉन्च किया नया VIDA VX2 Plus 4.4kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर,...

Hero MotoCorp ने लॉन्च किया नया VIDA VX2 Plus 4.4kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में 187 किमी की रेंज का दावा

बड़ी 4.4kWh बैटरी, 90 किमी/घंटा टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ कंपनी ने बढ़ाया इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो।

Advertisement

नई दिल्ली। Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh लॉन्च कर दिया है। यह VX2 सीरीज का नया टॉप-वैरिएंट है, जिसमें पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.44 लाख रखी गई है (ऑफर और सब्सिडी के अनुसार बदलाव संभव)।

नए स्कूटर में 4.4kWh क्षमता की ड्यूल रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार IDC प्रमाणित 187 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। स्कूटर में 6kW पीक पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर, 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और Eco, Ride एवं Sport जैसे राइडिंग मोड दिए गए हैं।

चार्जिंग की बात करें तो स्कूटर को DC फास्ट चार्जर से लगभग 65 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इसमें 1kW पोर्टेबल चार्जर भी दिया गया है, जिससे बैटरी को घर या कार्यालय में आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स के तौर पर VIDA VX2 Plus 4.4kWh में 4.3-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और Combined Braking System (CBS) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

Advertisement

कंपनी ने लॉन्च के साथ यह भी बताया कि VIDA VX2 Plus ने 12,111 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री यात्रा पूरी कर Asia Book of Records में “Longest Journey by an Electric Scooter” का रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। इस नए मॉडल की डिलीवरी जुलाई 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट