Saturday, August 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन RCFEU का रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला कर्मचारी क्लब चुनाव में क्लीन स्वीप,...

RCFEU का रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला कर्मचारी क्लब चुनाव में क्लीन स्वीप, सभी 8 सीटों पर कब्जा

सचिव पद पर भारत राज और कैशियर पद पर अवतार सिंह विजयी, कर्मचारियों ने RCFEU पर जताया भरोसा।

Advertisement

कपूरथला। रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला के बहुप्रतीक्षित कर्मचारी क्लब (Workers’ Club) चुनाव में RCF Employees Union (RCFEU) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद फैक्ट्री परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजयी उम्मीदवारों का कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

चुनाव के लिए 9 जुलाई को मतदान हुआ, जबकि 10 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। कर्मचारियों ने भारी संख्या में मतदान कर क्लब की नई प्रबंधन समिति का चुनाव किया।

परिणामों के अनुसार भारत राज ने सचिव (Secretary) पद पर प्रभावशाली जीत दर्ज की, जबकि अवतार सिंह कैशियर (Cashier) चुने गए। इसके अलावा हरप्रीत सिंह, अश्विनी कुमार, पंकज कुमार सिंह, भान सिंह, हरिओम मीणा और संदीप कुमार सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

Advertisement

विजय के बाद RCFEU प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम कर्मचारी क्लब को खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजन गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी।

यहां बताना होगा कि रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला भारतीय रेलवे की प्रमुख कोच निर्माण इकाइयों में से एक है। यहां कर्मचारी क्लब खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कर्मचारी कल्याण गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट