संबलपुर | IndustrialPunch : हिंद मजदूर सभा (HMS) ने आज संबलपुर स्थित MCL Head Office का घेराव कर मजदूरों और प्रभावित लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान संगठन की ओर से 16 सूत्रीय मांग पत्र MCL प्रबंधन को सौंपा गया।
HMS ने अपने मांग पत्र के जरिए मजदूरों के अधिकार, गिफ्ट कार्ड, स्थानीय रोजगार, विस्थापित एवं बेघर हुए लोगों के उचित मुआवजे और पुनर्वास सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
इसे भी पढ़ें: Coal India ने नए 20 अस्पतालों को किया Empanelled, कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इलाज का लाभ
कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों से लेकर CSR तक मुद्दे
आंदोलन में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों के कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा और CSR फंड के पारदर्शी एवं उचित इस्तेमाल को लेकर भी आवाज बुलंद की गई।
HMS का कहना है कि MCL क्षेत्र में खनन गतिविधियों से प्रभावित मजदूरों, स्थानीय लोगों और विस्थापित परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संगठन ने सरकार और MCL अधिकारियों के सामने इन मुद्दों के समाधान की मांग रखी।
बड़े नेता आंदोलन में हुए शामिल
इस आंदोलन में HMS के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मोहंती, प्रदेश सलाहकार एवं पूर्व मंत्री प्रफुल्ल मलिक, महासचिव एवं पूर्व MLA पार्वती त्रिपाठी, सुंदरगढ़ विधायक योगेश सिंह, देवगढ़ विधायक रोमंच रंजन बिस्वाल, पूर्व विधायक ब्रजराजनगर श्रीमती अलका मोहंती, पूर्व विधायक बरगढ़ दिबेशा आचार्य, एडिटर संजीत मोहंती सहित संगठन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
इसके अलावा तालचेर, ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, क्योंझर और संबलपुर डिवीजनों से भी HMS के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: Non-Executive से Executive Promotion पर संकट? Coal India ने कोर्ट आदेश के बाद स्थिति की साफ
16 सूत्रीय मांगों पर समाधान की मांग
HMS ने MCL प्रबंधन से मांग की कि मजदूरों, स्थानीय युवाओं, विस्थापित परिवारों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएं। संगठन ने विशेष रूप से स्थानीय रोजगार, उचित पुनर्वास एवं मुआवजा, श्रमिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और CSR राशि के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
MCL Head Office के घेराव के जरिए HMS ने संकेत दिया कि श्रमिक और प्रभावित लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आंदोलन को तेज कर सकता है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









