Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर HTPS Korba West : रिटायर हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई विदाई

HTPS Korba West : रिटायर हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई विदाई

मुख्य अभियंता संजय शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी विशिष्ट अतिथियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा सेवा प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कोरबा, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CGSPGCL) के हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम से जुलाई में सेवानिवृत्त हुए मुख्य रसायनज्ञ जगत राम वर्मा, अधीक्षण अभियंता गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, कार्यपालन अभियंता जैनाथ सिंह, अनुभाग अधिकारी लखन लाल साहू, वरिष्ठ पर्यवेक्षक चुइया राम भगत, यशवंत प्रसाद पांडेय एवं प्रदीप कुमार दुबे, कनिष्ठ पर्यवेक्षक देव नारायण द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह तथा मुकेश कुमार गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकल के अनुभवों एवं संस्मरणों को साझा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अभियंता संजय शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी विशिष्ट अतिथियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा सेवा प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संजय शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कंपनी के प्रति योगदान, उनकी कार्यकुशलता तथा अपने अधिकारियों तथा अधिनस्थों के साथ उनके संबंधों की सराहना करते हुए सभी के स्वस्थ, सुखी एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचा. एवं संधा.)-2 हेमंत सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एंड एस.एस.) एम.के गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचा. एवं संधा.)-1 पी.के स्वेन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एस. एंड एस.सी.) पी.भास्कर राव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एफ.एम.) सुधीर कुमार पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के कुरनाल सहित सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियो एवं कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षण अभियंता एस.एस टेकाम आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: