Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एचटीपीएस कोरबा पश्चिम : सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई भावभीनी...

एचटीपीएस कोरबा पश्चिम : सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

कार्यक्रम की शुरुआत में कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी साथियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया।

Advertisement

कोरबा, 01 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (HTPS Korba West) से माह दिसंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए अनुभाग अधिकारी दिलीप कुमार ढ़ोमने, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अजय कुमार साहू , कनिष्ठ पर्यवेक्षक शिवचरण लाल साहू, जन साय, ऐना कुमार एवं मोहन लाल पटेल, भृत्य सुचेता तालुकदार को भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हुए सभी विशिष्ट अतिथियों का मुख्य अभियंता संजय शर्मा के आतिथ्य में पुष्प मालाओं से सत्कार किया गया तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं सेवा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी साथियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने सुदीर्घ सेवाकल के अनुभवों को साझा कर संयंत्र की उन्नति एवं कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कंपनी के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान को सराहा।

Advertisement

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय हेमंत सिंह, एम.के गुप्ता, पी.के स्वेन, सुधीर कुमार पंड्या सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट