Saturday, July 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर पहले त्रिपक्षीय विद्युत बिक्री समझौते का उद्घाटन, भारतीय ग्रिड के माध्यम से...

पहले त्रिपक्षीय विद्युत बिक्री समझौते का उद्घाटन, भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक विद्युत आपूर्ति

भारत के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक इस विद्युत आपूर्त् की शुरुआत से बिजली क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

नई दिल्ली, 15 नवम्बर। केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने नेपाल सरकार के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरीए बांग्लादेश सरकार के विद्युत, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के सलाहकार मोहम्मद फौजुल कबीर खान और नेपाल सरकार के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री दीपक खड़का के साथ संयुक्त रूप से नेपाल से बांग्लादेश तक विद्युत आपूर्ति का उद्घाटन किया।

यह ऐतिहासिक अवसर भारतीय ग्रिड के माध्यम से किए गए पहले त्रिपक्षीय विद्युत बिक्री समझौते का प्रतीक है।

भारत सरकार ने नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री श्री पुष्प कमल दहल ’प्रचंड’ की 31 मई से 3 जून 2023 तक की भारत यात्रा के दौरान 40 मेगावाट तक बिजली के निर्यात के साथ भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक पहले त्रिपक्षीय बिजली आपूर्ति की सुविधा के अपने निर्णय की घोषणा की थी। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र सहित ज्यादा उप-क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की थी, जिससे सभी हितधारकों के पारस्परिक लाभ के लिए अर्थव्यवस्थाओं के बीच अंतर-संबंध बढ़ेंगे।

इसके बाद, एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम, नेपाल विद्युत प्राधिकरण और बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड के बीच 3 अक्टूबर 2024 को काठमांडू में एक त्रिपक्षीय बिजली बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisement

भारत के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक इस विद्युत आपूर्त् की शुरुआत से बिजली क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट