Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) Bokaro Steel Plant के सीओ एवं सीसी विभाग में दो सब स्टेशनों...

Bokaro Steel Plant के सीओ एवं सीसी विभाग में दो सब स्टेशनों का उद्घाटन

इस परियोजना के अंतर्गत दो सब स्टेशनों के तीन ट्रांसफार्मर (ड्राई टाइप) एवं दो एल टी स्विच बोर्ड रिप्लेस किया गया है जो लगभग 40 साल पुराना हो गया था.

Advertisement

Bokaro Steel Plant : 12 मई को सीओ एवं सीसी विभाग में टी पी-4 तथा टीपी-17 के रिप्लेसमेंट के उपरान्त इसका उदघाटन अधिशासी निदेशक(संकार्य) एवं बी के तिवारी तथा अधिशासी निदेशक(परियोजनाएं) सी आर महापात्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक(सुरक्षा) ए झा, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) एम के नसकर, उपमहाप्रबंधक (परियोजनाएं) असगर रजा, उपमहाप्रबंधक (परियोजनाएं) चंद्रशेखर आजाद, उपमहाप्रबंधक (परियोजनाएं) दीपक कुमार सहित सीओ एवं सीसी विभाग एवं परियोजनाएं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

इस परियोजना के अंतर्गत दो सब स्टेशनों के तीन ट्रांसफार्मर (ड्राई टाइप) एवं दो एल टी स्विच बोर्ड रिप्लेस किया गया है जो लगभग 40 साल पुराना हो गया था. 40 साल पुराना होने के कारण इसका स्पेयर पार्ट्स मिलना मुश्किल हो गया था जिससे इसके अनुरक्षण में बाधा उत्पन्न हो रही थी. नई सुविधाओं से अब कार्य सुचारु रूप से किए जा सकेंगे.

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: