भारत ने नेपाल को 3-0 से हराकर 8वीं बार सैफ प्रतियोगिता जीती, कप्तान छेत्री ने लियोनेल मैसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोल की बराबरी की

भारत ने कल रात माले में नेपाल को 3-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल परिसंघ प्रतियोगिता का खिताब आठवीं बार जीत लिया है। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने खेल के 49वें मिनट में मैच का पहला गोल किया।

भारत ने कल रात माले में नेपाल को 3-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल परिसंघ प्रतियोगिता का खिताब आठवीं बार जीत लिया है। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने खेल के 49वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में लियोनेल मैसी के 80 गोल की बराबरी कर ली और मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर आ गये। छेत्री ने 125 मैचों में जबकि मैसी ने 155 मैचों में 80 गोल किये हैं। सर्वाधिक 115 गोल का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है।

इसे भी पढ़ें : अब भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस पर चढ़ा दी कार, चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो :

नेपाल के साथ मैच में कप्तान सुनील छेत्री के गोल के तुरंत बाद सुरेश सिंह वांगजम ने दूसरा गोल किया। खेल समाप्त होने से ठीक दो मिनट पहले तीसरा गोल सहाल अब्दुल समद ने किया।

सैफ फुटबॉल के इस सत्र में भारत अजेय रहा है। भारत ने नेपाल और मालदीव को हराया और बांगलादेश और श्रीलंका से साथ मैच ड्रॉ रहा।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से लाखों कर्मचारियों की पेंशन 300 प्रतिशत तक बढ़ सकती है, जानें कैसे

खेल मंत्री अऩुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय फुटबॉल टीम को आठवां सैफ चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में श्री ठाकुर ने कहा कि सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में लियोनेल मेसी के 80 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास रच दिया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing